Homeहमर बिलासपुरबलौदा बाजार में ऑपरेशन विश्वास: शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई, 18 पर...

बलौदा बाजार में ऑपरेशन विश्वास: शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई, 18 पर जुर्माना

जिला बलौदा बाजार भाटापारा में एक बार फिर ऑपरेशन विश्वास के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चला कर 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई ।शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर शराब पीने वाले वाहन चालको पर जुर्माना लगाया। इस दौरान बलौदा बाजार में पांच, कसडोल और भाटापारा में चार और सिमगा में पांच शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान भारी वाहन, चार पहिया और दो पहिया वाहन चालको की जांच की गई और उन्हें भविष्य में शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments