
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बलौदा पुलिस ने बेडा चौक क्षेत्र में छापा मारकर जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों में सतीष कुमार कुर्रे, अब्बू कमार खांडे, कादर खान, आसिफ मोहम्मद और राजेश सोनी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ₹11,680 नकद और ताश की पत्तियां जब्त कीं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।


