Homeहमर बिलासपुरबस्तर आपदा राहत पर सहयोग के लिए पड़ोसी राज्यों को धन्यवाद,मध्यप्रदेश, उड़ीसा...

बस्तर आपदा राहत पर सहयोग के लिए पड़ोसी राज्यों को धन्यवाद,मध्यप्रदेश, उड़ीसा और गोवा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बोले मुख्यमंत्री साय…

बस्तर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मध्यप्रदेश, उड़ीसा और गोवा सरकार द्वारा भेजी गई सहायता राशि व राहत सामग्री मानवीय संवेदनशीलता का परिचायक है।उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्यों का यह सहयोग छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी ताकत है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस मदद से बस्तर के प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी और प्रदेश सरकार भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments