
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर में बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विकासखंड स्तरीय आयोजनों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल मैदान, भोजन, आवास, यातायात, चिकित्सा, निर्णायकों और रेफरियों की अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। अब तक 2.72 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है, जो 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। श्री साव ने पुरुष खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने और प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।


