18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव पहुंचे बिलासपुर, कई मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया…

बस्तर के राजघराने और राजनीति में सक्रिय कमलचंद भंजदेव सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे रायपुर में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कमलचंद भंजदेव कुछ देर के लिए छत्तीसगढ़ भवन में रुके इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर के विकास को लेकर जो संकल्प केंद्र गृह मंत्री जी ने तैयार किया है उसे पर निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी और बस्तर के विकास को एक नई रह मिलेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में जिस तरह से छत्तीसगढ़ पीछे गया था भारतीय जनता पार्टी के 13 महीने के कार्यकाल में वह विकास पुनः लौटा है क्योंकि भाजपा का संकल्प है हमने ही बनाया है हम ही सवारेंगे। उन्हें बस्तर पांडुम आयोजन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति में यह आयोजन निश्चित तौर पर यहां के कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण होगा। नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज फोर्स के माध्यम से विकास की राह को बस्तर में सुनिश्चित की जा रही है सड़के बना रही है वह निश्चित ही बस्तर को नक्सलवाद से मुक्त करेगी उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में घटनाएं ज्यादा बढ़ जाती थी लेकिन अब फोर्स की मौजूदगी कहीं ना कहीं इस क्षेत्र में नक्सली को खत्म कर रही है इसके अलावा उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि पार्टी जो भी दायित्व उन्हें देगी वह इसका बखूबी निभाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles