बहतराई कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संचालक समिति ने एसपी रजनेश सिंह को मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में बहतराई में आयोजित समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की सक्रिय भूमिका रही। इसे लेकर संचालक समिति ने पुलिस प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, मंगलवार को एसपी रजनेश सिंह का सम्मान किया गया।

रविवार को बहतराई खेल स्टेडियम में मेघावी छात्रों का सम्मान किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित नेता जनप्रतिनिधियों की भागीदारी रही। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, इसके लिये कृतज्ञता जाहिर करने संचालक समिति ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह का मोमेंटो देकर सम्मान किया, इस दौरान एस पी ने कहा कि मेघावी छात्रों का सम्मान बहुत अच्छा प्रयास है। इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए साथ ही उन्होंने सम्मान के लिए संचालक समिति का आभार भी जताया।

बीआर यादव बहतराई खेल स्टेडियम में 28 जुलाई को हुए सम्मान समारोह में हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल में 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले लगभग 7 हजार छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विशिष्ट अतिथि विधायक अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान थे। आयोजक ने बताया कि यह समारोह पहली बार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए आगे भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान एसपी मौजूद नहीं थे इसलिए मंगलवार को उन्हें सम्मानित करने कार्यालय पहुंचे।

जिले में में लगभग 50% बच्चे 12वीं के बाद विभिन्न कारणों से कॉलेज नहीं जा पाते। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने शिक्षा ऋण में ब्याज की रियायत की घोषणा की है।शहीद विनोद सिंह कौशिक की स्मृति में रविवार को प्रतिभावन छात्र सम्मानित किए गए। गौरतलब हैं वर्ष 2018 में नारायणपुर जिले में नक्सलियों से लोहा लेते हुए वे वीर गति को प्राप्त हुए थे। शहीद विनोद सिंह के माता-पिता और पत्नी को भी मुख्य अतिथि तोखन साहू ने नमन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles