Homeहमर बिलासपुरबाइक और कार में जोरदार टक्कर, घायल युवक को सिम्स के...

बाइक और कार में जोरदार टक्कर, घायल युवक को सिम्स के बाद रायपुर किया गया रिफर।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत सिरगिट्टी बीईसी फर्टिलाइजर अपने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत देखकर उनसे रायपुर रिफर कर दिया गया। घायल के मामा रिटायर्ड प्रधान आरक्षक रामगोपाल तिवारी ने बताया कि उनका भांजा सरजू बगीचा निवासी विवेक दुबे बीते दिन घर से सिरगिट्टी स्थित बीईसी फर्टिलाइजर ड्यूटी जाने बाइक से निकला था। सुबह 8 बजे बिलासा गर्ल्स हास्टल के पास पहुंचा ही था कि एक तेज रफ्तार कार चालक के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। मार्निंगवाक पर निकले लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया और परिजन को दुर्घटना की जानकारी दी। परिजन सिम्स पहुंचे तो विवेक दुबे बेहोश था। उनकी स्थिति को देखते हुए सिम्स से रायपुर रिफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments