
अक्षय तृतीयाबैड- बाजार में दिखी अक्षय तृतीया की रौनकबैड- अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर सोने और चांदी के डिमांड बढ़ अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश और कई चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है वहीं, इस दिन सोना-चांदी की खरीदारी करना भी लाभकारी माना गया है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बेहद महत्व है। हर जगह अक्षय तृतीया अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है अक्षय तृतीया पर दान पुण्य का भी विशेष महत्व है यही कारण है कि बाजारों में भीड़ लगी हुई है इसके साथ ही गुडडे और गुड़िया का विवाह भी अक्षय तृतीया पर करवाया जाता है।

शास्त्रों के अनुसार यह दिन बहुत शुभ और अबुझ मुहूर्त वाला माना जाता है। इस दिन किए गए हर शुभ कार्य सफल होते हैं। अक्षय तृतीया के दिन विशेष रूप से मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के पूजा का विधान है। बिलासपुर में अक्षय तृतीया की रौनक बाजार में देखने को मिली लोग खरीदारी करने बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे वहीं ज्यादातर लोग सोने और चांदी की खरीदारी करते नजर आए। इसी के साथ ही अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विवाह कार्यक्रम और कई मांगलिक कार्यक्रम भी संपन्न किए गए।




