
अंबिकापुर में बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमि पूजन कर ₹40.79 लाख से चौक निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बाबा कार्तिक उरांव ने शिक्षा और समाज उत्थान के लिए जीवन समर्पित किया। कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद चिंतामणि महाराज ने भी उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


