बिग ब्रेकिंग -बिग ब्रेकिंग, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पुनः राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त,( उत्तर प्रदेश तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी बने)

बिग ब्रेकिंग -बिग ब्रेकिंग, कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पुनः राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त,( उत्तर प्रदेश तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भी बने) बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का पुन: राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया गया है, साथ ही साथ त्रिलोक चंद्र श्रीवास को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी डिपार्मेंट का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है, विदित होकर त्रिलोकचंद श्रीवास पूर्व में भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ओबीसी डिपार्मेंट के राष्ट्रीय समन्वयक एवं झारखंड तथा बिहार के प्रभारी थे, प्रदेश में विधानसभा चुनाव के कारण इन्होंने प्रदेश में कार्य करने की मनसा जताई थी ,परंतु आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है, आज त्रिलोक श्रीवास दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक श्री के. राजू, ओबीसी डिपार्मेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के मुख्य अतिथि में संपन्न पिछड़ा वर्ग कांग्रेस एसटी,एससी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक में सम्मिलित हुए, इस अवसर पर नेताओं ने उन्हें नियुक्ति प्रदान कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है ,विदित हो की त्रिलोक श्रीवास पूर्व में भी राष्ट्रीय पटल पर विभिन्न जिम्मेदारियां का निर्वहन कर चुके हैं ,त्रिलोक चंद्र श्रीवास को इतनी बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त है, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने इस अवसर पर इतने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकाअर्जुन खड़गे जी, प्रदेश के नवनियुक्त प्रभारी सचिन पायलट जी ,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एसटी एससी अल्पसंख्यक एवं विभाग के राष्ट्रीय संयोजक के राजू, राष्ट्रीय नेता तारीख अनवर राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर अजय कुमार शक्ति सिंह गोहिल डीपी राय भक्त चरणदास राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एवं नेता प्रतिपक्ष सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है, साथ ही यह कहां है, की राष्ट्रीय नेताओं ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी दिया है, वह पूरे निष्ठा से तन मन धन से उस दायित्व का निर्वहन करेंगे, एवं राहुल गांधी जी के द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास, भारत जोड़ो- नफरत तोड़ो के तहत दोनों प्रदेशों में कांग्रेस पार्टी के विचारधाराओं से आम लोगों को, विशेष कर ,अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग ,अल्पसंख्यक समुदाय को कांग्रेस के मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयासरत रहेंगेll

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles