बिजली कटौती से नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने बिजली अधिकारियों को जल्द सुधार करने के दिए निर्देश।

शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए कलेक्टर ने बिजली अधिकारियों को जल्द सुधार करने निर्देश दिए हैं तो वहीं नगर विधायक ने कलेक्टर को आदेश का पालन कड़ाई से करने निर्देशित किया है ,आदेश के बाद सभी जोन अधिकारी मुस्तैदी से बिजली सुधार कार्य में जुट गए हैं और शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ रहे हैं इसे लेकर नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने का काम किया जा रहा है ताकि बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।

भीषण गर्मी में बिजली बंद से लोग परेशान हो रहे हैं। शहर के हर क्षेत्र में दिन में 12-12 बार बिजली बंद हो रही है, हालत यह है कि रात 1 घंटे में पांच बार बिजली गुल हो रही है लोग देर रात तक पसीना बहाते है। बुधवार को नेहरू नगर सब स्टेशन के क्षेत्र में घंटो बिजली बंद रही कुछ देर में लाइट आने के बाद फिर थोड़ी देर में बंद हो जाती थी, इसके चलते नेहरू नगर शांति नगर नर्मदा नगर गौरव पथ सहित अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोग हलाकान होते रहे ।यही हाल तोरवा और तिफरा क्षेत्र का भी है, यहां भी दिन में कई बार बिजली बंद हो रही है। इन दिनों दोपहर में पारा 45 डिग्री पर पहुंचने लगा है, ऐसे में बिजली बंद होने से बिना पंखा कूलर लोग उमस से बेचैन हो रहे हैं। तोरवा बिजली कार्यालय के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि अभी मेंटनेंस का काम रोक दिया गया है और जैसे ही शिकायत मिलती है तत्काल फाल्ट को सुधारा जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि अधिक लोड होने के चलते ट्रांसफार्मर ब्लास्ट हो रहे हैं, इसे देखते हुए नए ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे हैं ताकि ओवरलोड को कन्वर्ट किया जा सके।

बिजली विभाग हर बार गर्मी और बरसात से पहले मेंटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए खर्च करता है। इसके बाद भी भरी गर्मी में बिजली बंद होती रहती है। इसका प्रमुख कारण लोड बढ़ना है, शहर के 70% ट्रांसफार्मर पुराने हो चुके हैं। बिजली विभाग के पास नया स्टॉक ही नहीं है ऐसे में सालों पुराने ट्रांसफार्मर से काम चलाया जा रहा है। अब ऊपर से निर्देश मिलने के बाद विभाग नए ट्रांसफार्मर लगाने की बात कह रहा है, इससे लोगों को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles