Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस...

बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस भवन में मीडिया के सवाल जवाब में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खूब जहर उगला।

बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कांग्रेस भवन में मीडिया के सवाल जवाब में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खूब जहर उगला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को डरा सहमा बताया, हालांकि जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछना शुरू किया तो मीडिया के सामने वे खुद डरे सहमें नजर आए और सवाल से भटक कर खुद ही गोल-मोल जवाब देने लग गए। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी देशवासियों को विकास के मुद्दों से भटकाकर जातिवाद के मुद्दे पर लाकर चुनाव लड़ रही है और जीत रही है। लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों पर पानी फिरने वाला है क्योंकि देश की पढ़ी-लिखी शिक्षित जनता भाजपा की चालाकी और जातिवाद ट्रेंड को समझ चुकी है।

इसलिए इस बार 4 जून को जब देशवासियों का कांग्रेस के हित में फैसला होगा, उस समय भारतीय जनता पार्टी को समझ आएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़े भ्रष्टाचार किए हैं, कांग्रेस की सरकार आने के बाद सभी को सबक सिखाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री टँक राम वर्मा भी शनिवार को बिलासपुर पहुंचे थे जिन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से 6 सीट जीतने का सपना देख रही है उनका दिमाग खराब हो गया है। यह सवाल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि डरे सहमें भाजपा की सरकार और राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता हैं जो पहले और दूसरे चरणों के चुनाव के बाद बौखला गए हैं।

यही वजह है की बौखलाहट में ही बीजेपी के बड़े नेता कुछ भी बोल रहे हैं। वैसे तो कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिलासपुर में अपने पार्टी के पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को चार्ज करने पहुंचे थे। लेकिन अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामने खुद मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। इससे साफ है कि जो राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहा हो वह अपने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कैसे मजबूत कर पायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments