बिलासपुर: आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी, अभ्यर्थियों का प्रदर्शन चयन सूची पर गंभीर आरोप, हाईकोर्ट में स्टे की तैयारी

बिलासपुर में आरक्षक भर्ती की चयन सूची जारी होने के बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोपों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। चकरभाठा के नयापारा मैदान में आज सैकड़ों अभ्यर्थी जमा हुए और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कम नंबर वाले उम्मीदवारों का चयन कर दिया गया, जबकि अधिक नंबर वाले युवाओं को बाहर कर दिया गया, जिससे उनका रोष फूट पड़ा।युवाओं ने कहा कि उन्होंने इस भर्ती के लिए दिन-रात मेहनत की, लेकिन चयन सूची ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अभ्यर्थी अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं और लगभग 6 हजार पदों की पूरी सूची पर स्टे लगाने की मांग करेंगे।प्रदर्शन में राजनीति भी सक्रिय हो गई है। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने मौके पर पहुंचकर बीजेपी सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार बोदरी, संदीप कुमार साय ने कहा कि बिना अनुमति के जुटे अभ्यर्थियों को हटाने की प्रक्रिया जारी है।युवाओं की मांग स्पष्ट है—या तो चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो, या फिर हाईकोर्ट सूची पर रोक लगाए। अब न्याय की उम्मीदें अदालत और प्रशासन के निर्णय पर टिक गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles