बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने पुलिस लाइन में जनरल परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण अभ्यास का आयोजन किया, जिसमें जिले के तमाम पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। अलग-अलग तरह के साधारण और गंभीर मामलों में नए कानूनी प्रावधानों को किस तरह से लागू किया जाए।

इस पर जानकारी दी गई। नए कानून को किस प्रकार से लागू किया जाएगा इसका नाट्य रूपांतरण किया गया और क्राइम सीन बनाया गया। प्रार्थी, विवेचक आदि सभी की भूमिका में रहकर एफआईआर से लेकर चालान कार्रवाई तक की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई जिसका बाद में विश्लेषण किया जाएगा. 1 जुलाई से नए कानून प्रभावी हो जाएंगे।



