21.2 C
Bilāspur
Friday, March 6, 2026
spot_img

बिलासपुर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं की प्रगति पर हुई चर्चा

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार को मंथन सभा कक्ष में जिला पंचायत की स्किमो पर समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा जैसी प्रमुख योजनाओं की जिले में वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई और उन्हें बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि इन योजनाओं के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति दी जा सकती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयास करें। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जल संकट पर चिंता जताते हुए कलेक्टर ने कहा कि अचानक भूजल स्तर गिरने से जिले के कई क्षेत्रों में पानी की समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए सभी नागरिकों को जल संरक्षण की दिशा में प्रयास करने होंगे। वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। समीक्षा बैठक में जिला पंचायत से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझें और उनके समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों से ही विकास योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफल बनाया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles