बिलासपुर की जीवन रेखा अरपा में जलकुंभी का फैलाव, आसपास के रहवासी बदबू, मच्छर से परेशान।

जिले की जीवन रेखा अरपा में जलकुंभी का साम्राज्य फैला हुआ है। जलकुंभी की सफाई के लिए निगम द्वारा पिछले वर्ष मशीन मंगाई गई थी जो सफेद हाथी साबित हुई, लिहाज यहां सफाई तो देखने को नहीं मिल रही है। बल्कि शासन का पैसा पानी में जरूर बह रहा हैं। जलकुंभी साफ नहीं होने से आसपास के मोहल्ले वासी गंदगी, बदबू और मच्छर से परेशान है। उनका कहना है की मशीन केवल शोभा बनकर रह गई है। लंबे समय से गर्मी में अरपा का यही हाल देखने को मिलता है। चारों तरफ अरपा में जलकुंभी का प्रकोप नजर आता है। जिसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। महीनो हो गए अरपा की सफाई नहीं हुई है। नियमित सफाई होनी चाहिए ताकि अरपा की सुंदरता के साथ संरक्षण भी हो सके और लोगों को मच्छर गंदगी से राहत मिल सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles