बिलासपुर की नन्हीं बच्ची कृषिका बनी बिग बॉस कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की फैन

बिलासपुर। कहते हैं फैन बनने की कोई उम्र नहीं होती और इसका जीता-जागता उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। दरअसल, बिलासपुर में रहने वाली 2 साल 11 महीने की बच्ची कृषिका ऋषि इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। कृषिका बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल की इतनी बड़ी फैन बन गई है कि अब लोग उसे ‘छोटी तान्या मित्तल’ कहकर बुलाने लगे हैं।

परिजनों के मुताबिक, यह सब महज एक मजाक के तौर पर शुरू हुआ था। एक दिन बिग बॉस देखते समय कृषिका ने अचानक तान्या मित्तल की एक्टिंग करनी शुरू कर दी। शुरुआत में घरवालों ने इसे बच्चों वाली मासूम हरकत समझा, लेकिन धीरे-धीरे उसका तान्या मित्तल के प्रति खास लगाव दिखने लगा। कृषिका अपनी मां से बार-बार तान्या मित्तल जैसी साड़ियां पहनाने की जिद करने लगी। यही नहीं, उसने तान्या के लोकप्रिय डायलॉग भी याद कर लिए और उन्हें हूबहू बोलने लगी।

परिवार ने इस क्यूट अदाओं वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और पसंद किया। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि यह तान्या मित्तल के परिवार तक भी पहुंच गया।

उन्होंने भी इस छोटे फैन की तारीफ करते हुए जल्द मिलने का वादा किया। इससे कृषिका का उत्साह और भी बढ़ गया। वायरल वीडियो के बाद अब सोशल मीडिया पर कृषिका को हर कोई ‘छोटी तान्या मित्तल’ कहकर पुकार रहा है।

तान्या मित्तल ने भी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर कृषिका का वीडियो स्टोरी में शेयर कर इस छोटे फैन का प्यार स्वीकार किया है। आजकल कृषिका तान्या की तरह सुंदर-सुंदर साड़ियां और ज्वेलरी पहनकर उनकी एक्टिंग करती है।

उसके इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। यहां तक कि स्कूल में भी अब बच्चे और टीचर्स उसे तान्या मित्तल कहकर बुलाने लगे हैं। बिलासपुर की यह नन्हीं बच्ची अपनी मासूम अदाओं और तान्या मित्तल की फैन फॉलोइंग के कारण इंटरनेट पर छा चुकी है। कृषिका की क्यूटनेस और उसका अंदाज हर किसी का दिल जीत रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles