बिलासपुर की 88 किमी सड़कों की मरम्मत मंजूर 349.59 लाख की रिपेयर योजना से टूटी सड़कें होंगी दुरुस्त

बिलासपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने 349.59 लाख रुपये की पैंच रिपेयरिंग योजना को मंजूरी दे दी है। लोक निर्माण विभाग उपसंभाग-2 जल्द ही 88 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत शुरू करेगा। निविदा स्वीकृत होने के बाद जल्द वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा।लंबे समय से खराब सड़कों और गड्ढों की वजह से लोगों को भारी परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा था।कई प्रमुख मार्गों जैसे शनिवारी रपटा–साइंस कॉलेज रोड,मधुबन–लिंगयाडीह–वसंत विहार मार्ग, और अशोक नगर–आशाबंद रोड को मरम्मत में प्राथमिकता दी गई है।मरम्मत कार्य में डब्ल्यूएमएम और बीटी पैंच रिपेयर तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़कें ज्यादा टिकाऊ और मजबूत बन सकेंगी। अधिकारियों के अनुसार, बरसात के दौरान मोपका-खैरा और लिंगयाडीह मार्ग पर हालत बेहद खराब होने से लोग परेशान थे।कार्यपालन अभियंता सी.एस. विंध्यराज ने बताया कि वर्क ऑर्डर मिलते ही मरम्मत कार्य तेजी से शुरू कर लिया जाएगा। लोगों को उम्मीद है कि इस मंजूरी के बाद जल्द ही शहर की बदहाल सड़कों की स्थिति में सुधार नजर आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles