बिलासपुर के अस्पतालों से होली त्योहार में हुए मारपीट, एक्सीडेंट के अब तक 120 मामले सामने आए हैं।

बिलासपुर पुलिस की लाख सक्रियता के बावजूद जिले में होली के एक दिन पहले से लेकर होली के दिन तक एक्सीडेंट और मारपीट के जहां 50 से अधिक मामले सामने आए तो वहीं जिला अस्पताल से केवल होली के दिन ही मारपीट और एक्सीडेंट के 58 मामले सामने आए हैं। बिलासपुर पुलिस की सक्रियता की पोल उस समय खुल गयी जब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के तकरीबन 120 मारपीट और एक्सीडेंट के मामले जिला अस्पताल और सिम्स पहुंचे। इस एकतरफा मारपीट और एक्सीडेंट के आंकड़े के बाद बिलासपुर पुलिस के तमाम दावे भी फेल हो गए।

बता दें कि सिम्स से एक्सीडेंट के तकरीबन 40 और लगभग 10 मारपीट के मामले सामने आए है। वहीं एक्सीडेंट के मामले में 4 की मौत भी हुई है। इसी के साथ जिला अस्पताल से होली के दिन ही 57 से अधिक मामले मारपीट और एक्सीडेंट के सामने आये हैं।इसमे एक गंभीर मामला थाना सिरगिट्टी अंतर्गत गणेश नगर से सामने आया है। जहां एक आदतन बदमाश सावन उर्फ पुलटुस और साजन साव सहित अन्य के द्वारा संतोष यादव के घर मे घुसकर उसके घर का सामान तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं और पुरुष समेत पूरे परिवार की बुरी तरह पिटाई की गई। इस घटना के बाद गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। इसी तरह का एक मामला मल्हार चौकी अंतर्गत मस्तूरी से भी सामने आया है जहां पीयूष सिंह ठाकुर जो अपने दोस्तों के साथ नगाड़े और बॉक्स के धुन पर होली मना रहा था। तभी इससे नाखुश मल्हार क्षेत्र के ही पुलकेत नापित ने एयर राइफल से पीयूष को गोली मार दी। जिसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के जेल भेज दिया गया।

गौरतलब हो कि बिलासपुर पुलिस ने होली के पहले से ही जिले में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद रखने का दावा किया था। और कहा था की होली में खुशी में खलल डालने वाले नशेड़ियों, हुड़दंगियों को बख्सा नहीं जायगा, वहीं नशा करके वाहन चलाने वाले नशेड़ियों के विरुद्ध निरन्तर वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा। बावजूद इसके जिले के सिम्स और जिला अस्पताल से जिस तरह के मारपीट और एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं वे काफी चौकाने वाले हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles