बिलासपुर के कोनी रामायण नगर में स्थित शिवालय मंदिर में कॉलोनी की महिलाओं ने शिव की आराधना कर भजन कीर्तन का लिया आनंद।

सावन उत्सव हर संस्था और कॉलोनी में मनाया जा रहा है। महिलाएं 16 श्रृंगार कर इसमें शामिल हो रही है। सावन गीत संगीत और नृत्य कर रही हैं। फोटो सेशन और व्यंजनो का आनंद ले रही हैं। इसी तरह बिलासपुर के कोनी रामायण नगर में स्थित शिवालय मंदिर में बड़ी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं एकत्रित हुई और सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना कर भजन कीर्तन का आनंद लिया। सावन में रिमझिम फुहार के साथ चारों ओर हरियाली छा जाती है।

इसी की खुशी महिलाएं सावन उत्सव के रूप में मनाती हैं। इस दौरान महिलाएं गीत संगीत भजन कीर्तन कर भगवान शिव की आराधना करती हैं। कोनी में रहने वाली किरण शुक्ला ने बताया कि पिछले 8 वर्षों से इसी प्रकार रामायण नगर निवासी सभी महिलाएं सावन में धूमधाम से सावन उत्सव मना कर भगवान शिव का स्मरण करते हैं। इसके साथ ही सभी त्यौहारो को हमारे द्वारा अच्छे से अच्छा मानने की कोशिश रहती है। हर त्यौहार में नियमानुसार शिवालय मंदिर में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किया जाता है। इसके साथ ही हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया जाता है। कॉलोनी की सभी महिलाएं इसमें उत्साह से भाग लेती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles