Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के पूर्व एवं बलरामपुर के वर्तमान एडिशनल एसपी निमेष बरैया को...

बिलासपुर के पूर्व एवं बलरामपुर के वर्तमान एडिशनल एसपी निमेष बरैया को उनके असमय निधन पर दी गई श्रद्धांजलि।

बिलासपुर के पूर्व एडिशनल एसपी एवं बलरामपुर के एएसपी स्वर्गीय निमेष बरैया को बिलासपुर के पुलिस अधिकारियों, पत्रकारों एवं अलग अलग दल के लोगों ने नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि एएसपी निमेष बरैया लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका इलाज रायपुर में चल रहा था। रायपुर के ही अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए एएसपी निमेष जिंदगी की जंग हार गई। उनका अंतिम संस्कार 25 जुलाई गुरुवार को राजनांदगांव स्थित उनके गृह ग्राम पदुमतरा की माटी में किया गया। श्री बरैया के निधन की खबर जिसने भी सुनी वह स्तब्ध रह गया। राजनांदगांव के सृष्टि कॉलोनी स्थित निवास से लेकर गांव तक उनको अंतिम विदाई देने लोगों की भीड़ जुटी। गांव के लोग, समाज के वरिष्ठजन, आला अफसर बैचमेट्स, उनके करीबी दोस्त अंतिम विदाई में पहुंचे।

बता दें कि पीएससी2008 की परीक्षा से डीएसपी के पद पर चयनित हुए पीएससी की 2008 की परीक्षा कोर्ट में पेंडिंग रहने के कारण 2013 में रिजल्ट आया और निमेश बरैया 2013 बैच के डीएसपी स्लेक्ट हुए। ट्रेनिंग के बाद उनकी फस्ट पोस्टिंग बस्तर में हुई। नक्सल प्रभावित इलाकों में काफी समय तक पदस्थ रहे। एक कड़क पुलिस की छवि वाले अफसर से बिल्कुल विपरीत और काफी मिलनसार निमेश ने फिर नक्सल क्षेत्र से निकल कर बस्तर में भानपुरी एसडीओपी से अपनी नई शुरुवात की। इस दौरान क्राइम डीएसपी का भी चार्ज संभाला। फिर कुछ समय बाद राज्य के दूसरे बड़े जिले बिलासपुर में सीएसपी कोतवाली का कामकाज बखूबी निभाया।यही उनका प्रमोशन एडिशनल एसपी के पद पर हुआ। बिलासपुर से उनका ट्रांसफर जगदलपुर बटालियन, फिर कुछ माह सकरी बटालियन फिर ट्रांसफर होकर मनेंद्रगढ़ में एडिशनल एसपी का चार्ज लिया। इसके बाद बलरामपुर में करीब पांच माह पुलिसिंग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments