Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के मुंगेली नाका चौक में स्थित मनोज स्वीट्स में बेच दी...

बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक में स्थित मनोज स्वीट्स में बेच दी गई फफूंद लगी मिठाईयां, ग्राहक की बिगड़ी तबीयत।

बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक में स्थित मनोज स्वीट्स मे बुधवार को मिठाई लेने पहुंचे ग्राहक को बासी फफूंद लगी मिठाई बेच दी गई। जिसे खाकर ग्राहक के दो रिश्तेदारों को उल्टियां शुरू हो गई। मिठाई की जांच करने पर पता चला कि वह बासी है। वहीं दूसरी मिठाई में फफूंद लगा हुआ था। जिसे देखकर लोगों ने दुकान में फफूंद लगी मिठाई बेचने पर शोर शराबा किया। लोरमी निवासी मुकेश साहू ने मनोज स्वीट से 500 रुपए में आधा किलो की दो तरह की मिठाई खरीदी थी।

अस्पताल में नवजात बच्ची को देखने आए दो रिश्तेदारों को उसने मिठाई खिलाई। खिलाने के 5 मिनट ही बाद वे रिश्तेदार उल्टी करने लगे। जब गुस्से में मिठाई लेकर वह होटल पहुंचा तो दुकानदार ने इनकार कर दिया। फिर दुकान मालिक ने अपने कर्मचारियों पर पूरा ठीकरा फोड़ दिया। मुकेश ने पूरे घटनाक्रम और ट्रे में फफूंद लगी मिठाई की वीडियो बना ली जिसकी शिकायत अधिकारियों से की गई। फफूंद लगी मिठाई को दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने छुपाने की कोशिश की लेकिन उससे पहले वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आ गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments