Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर क्रांति दिवस से पूर्व दयालबंद स्वामी आत्मानंद बहुद्देशीय स्कूल में ...

बिलासपुर क्रांति दिवस से पूर्व दयालबंद स्वामी आत्मानंद बहुद्देशीय स्कूल में मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों का किया सम्मान।

बिलासपुर क्रांति दिवस से पूर्व दयालबंद स्वामी आत्मानंद बहुद्देशीय स्कूल में ध्वजारोहण औऱ मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक अमर अग्रवाल रहे। अध्यक्षता डॉ. विनय पाठक ने किया। विशिष्ट वक्ता साहित्यकार डॉ. विजय सिन्हा रहे। आयोजक पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी ने बताया कि 9 अगस्त 1942 को दयालबंद स्थित गवर्नमेंट स्कूल में स्कूली छात्रों ने यूनियन जेक उतारकर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया था। गांधी जी के आह्वान पर इसकी अगुवाई स्वतंत्रता सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी ने दल नायक सेनानी चित्रकांत जायसवाल के निर्देश में की थी। इस दौरान तत्कालीन प्राचार्य लाला दीनानाथ के विरोध करने पर सड़क से पत्थर उठाकर मार दिया था। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने विद्यालय के 10-12 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इस घटना की याद में ही कार्यक्रम कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments