Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर जिला अस्पताल को मिली हाईटेक एम्बुलेंस, पीएम मोदी की वीवीआईपी ड्यूटी...

बिलासपुर जिला अस्पताल को मिली हाईटेक एम्बुलेंस, पीएम मोदी की वीवीआईपी ड्यूटी में रह चुकी है तैनात…

बिलासपुर जिला अस्पताल को जीवन दीप समिति की ओर से एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस की सौगात मिली है। खास बात यह है कि यह वही अत्याधुनिक एम्बुलेंस है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात किया गया था। इस एम्बुलेंस में वेंटिलेटर, डेफिब्रिलेटर मॉनिटर समेत तमाम हाईटेक सुविधाएं मौजूद हैं। जिला प्रशासन और जीवन दीप समिति की पहल से यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स और जिला अस्पताल को अब हाईटेक एम्बुलेंस की सुविधा मिल गई है। जीवन दीप समिति के सहयोग से जिला प्रशासन ने यह अत्याधुनिक एम्बुलेंस अस्पताल को सौंपी है, जिससे मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।यह एम्बुलेंस अपने आप में खास है क्योंकि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान भी उपयोग में लाया गया था। अब यह सुविधा बिलासपुर जिला अस्पताल में उपलब्ध होगी, जिससे गंभीर मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा।सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस एम्बुलेंस में एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम मौजूद है। इसमें वेंटिलेटर, डेफिब्रिलेटर मॉनिटर, ऑक्सीजन सपोर्ट समेत तमाम आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो गंभीर मरीजों के जीवन बचाने में कारगर साबित होंगी।इस अत्याधुनिक एम्बुलेंस की उपलब्धता के लिए जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने विशेष पहल की। जीवन दीप समिति के माध्यम से इस एम्बुलेंस को जिला अस्पताल को सौंपा गया, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा सके।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस एम्बुलेंस के आने से अब गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे मरीजों की जान बचाने में बड़ी मदद मिलेगी। इस हाईटेक एम्बुलेंस के आने से बिलासपुर जिला अस्पताल और सिम्स को आपातकालीन सेवाओं में और मजबूती मिलेगी। डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन का मानना है कि यह सुविधा आने वाले समय में मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी।बिलासपुर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन की यह एक और महत्वपूर्ण पहल है। इस तरह की हाईटेक एम्बुलेंस से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा मिलेगी और मरीजों को त्वरित उपचार उपलब्ध होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments