बिलासपुर जिला बौद्ध महासभा और भीमराव अंबेडकर समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती भव्य रूप से विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए मनाई गई। अंबेडकर समिति द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए एवं भव्य रैली कर बाबा के संदेश का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान बाबा जी के योगदान की चर्चा की गई, साथ ही बाबा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई।

जिला बौद्ध महासभा और भीमराव अंबेडकर समिति के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भव्य रैली का आयोजन किया गया, रैली मगरपारा से होती हुई अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, गांधी चौक, गोल बाजार, ईदगाह चौक से होते हुए पुनः मगरपारा के जीटीसी कॉलेज के पास पहुंची, यहां बाबा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, नाचते गाते बाबा जी के संदेश को दोहराते रैली को देखने बड़ी संख्या में शहर वासी मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित बाबा जी की प्रतिमा पर विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वहीं अंबेडकर समिति के सदस्यों ने विभिन्न आयोजन किया, पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने कैनवास पर विभिन्न आकार उकेरे, मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मेहंदी से सुंदर-सुंदर फूल हाथों पर पर सजाई गई, साथ ही रंगोली कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर खूब सराहना बटोरी।

जयंती समारोह के अवसर पर भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन और बौद्ध समाज ने भव्य आयोजन किया ,इस दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया,जिसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। साथ ही रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रक्त को ब्लड बैंक समिति को दिया जाएगा, जिससे खून की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। समाज के पदाधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, साथ ही बताया कि सभी भोग भंडारे की व्यवस्था करते हैं हमने उसके अलावा ज्ञान भंडारा की व्यवस्था किया है, जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई है, साथ ही पुस्तक पेन कॉपी का वितरण कर इस दिन को यादगार बनाया गया है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बौद्ध समाज और अंबेडकर फाऊंडेशन समिति बाबा जी की जयंती धूमधाम से मना रहा है। और उनके संदेशों को जन जन तक पहुंचने विभिन्न आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले भर से कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गये। जिसमें बाबा जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालने वाले नाटक गीत संगीत का भी आयोजन किया गया। जयंती समारोह के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला बच्चे और पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles