बिलासपुर जोनल स्टेशन जीआरपी की कमान संभाली इंस्पेक्टर राकेश वर्मा ने ,रेलवे अपराधों पर सख्ती और गैंग पर नकेल कसना होगा प्राथमिकता नए जीआरपी प्रभारी का संकल्प…

बिलासपुर :- बिलासपुर जोनल स्टेशन जीआरपी थाने में शनिवार को नेतृत्व परिवर्तन हुआ। सहायक निरीक्षक डी.एन. श्रीवास्तव के स्थानांतरण के बाद निरीक्षक राकेश वर्मा ने थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।बलौदा बाजार निवासी राकेश वर्मा 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर भर्ती हैं। पदोन्नति के बाद उनकी पहली नियुक्ति कोरिया जिले में थाना प्रभारी के रूप में हुई थी। इसके पश्चात वे पुलिस मुख्यालय से रेलवे जीआरपी एसपी ऑफिस में पदस्थ रहे, जहां करीब डेढ़ वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।रेलवे विभाग से उनका पहला मैदानी पोस्टिंग रायगढ़ जीआरपी में हुआ। वहां उल्लेखनीय सेवाओं के बाद अब उन्हें दूसरी अहम जिम्मेदारी बिलासपुर जोनल स्टेशन जीआरपी प्रभारी के रूप में सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है।नए प्रभारी राकेश वर्मा ने पदभार ग्रहण करते ही स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता रेलवे संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाना होगी। प्लेटफार्म और ट्रेनों में हो रही चोरी की वारदातों, सक्रिय गैंगों और यात्रियों को परेशान करने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे संगीन मामलों पर भी विशेष फोकस रहेगा।उन्होंने कहा कि जिस तरह भर्ती के बाद से अब तक उन्होंने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य निभाया है, उसी तरह बिलासपुर जीआरपी प्रभारी के रूप में भी दायित्वों का निर्वहन करेंगे। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर को अपराधमुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles