Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बिलासपुर में नाबालिक के साथ दुष्कर्म,,ब्लैकमेलिंग और नाबालिक के साथ मारपीट का यह पूरा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है।जब पुलिस से न्याय नही मिला तो पीड़िता और उसके परिवार वालों ने न्याय की गुहार लगाते हुए मीडिया को पूरी घटना से अवगत कराया।पीड़िता ने बताया कि सिविल लाइन अंतर्गत दीनदयाल में रहने वाला शादीशुदा धनन्जय मिश्रा ने पीड़िता के परिवार से जान पहचान बनायी और नाबालिग पीड़िता को अपने जाल में फंसाकर उसके साथ लागभग सालभर दुष्कर्म किया।दुष्कर्मी ने बड़े ही चालाकी से पीड़िता का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया था जिसके दम पर धनंजय लगातार ब्लैक मेलिंग कर नाबालिक के साथ सम्बन्ध बनाता रहा।इसका खुलासा तब हुआ जब दो सप्ताह पहले पीड़िता अपने घर मे रो रही थी जब उसके माता पिता ने उससे जानकारी मांगी तो पीड़िता ने डरते सहमते हुए अपने घर वालों को इसकी जानकारी दी।इस दौरान पता चला कि उसके पड़ोस में रहने वाला धनन्जय मिश्रा अपने जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया।इतना ही नही दुष्कर्मी ने अपने मोबाइल से नाबालिग का अश्लील वीडियो भी बना लिया।हालांकि जैसे तैसे नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने उसके मोबाइल से अपना अश्लील वीडियो डिलीट कर दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही धनन्जय ने पीड़िता की जमकर पिटाई कर दी।मामला मीडिया जगत के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने भी आनन फानन में मामले में गंभीरता दिखाना शुरू किया।

जिसके बाद ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी किया गया।पीड़िता और उनके परिजनों का कहना है कि उन्हें बस न्याय चाहिए।बहरहाल दुष्कर्मी के खिलाफ एफआईआर कराने दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिजन दो सप्ताह से सिविल लाइन थाने के चक्कर काट रहे है।मामले में लेटलतीफी से कार्यवाही होने पर सिविल लाइन पुलिस एक बार फिर से सवालों के कटघरे में है।हालांकि जानकारी यह भी मिल रही है दुष्कर्मी की पत्नी के द्वारा भी दुष्कर्म पीड़िता के पिता के ऊपर गम्भीर आरोप लगाया जा रहा है।शायद इसलिए भी पुलिस ने मामले में अबतक हाथ नही डाला।फिलहाल मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने भी पीड़ित पक्ष की सुनकर मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments