Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शराब घोटाले की जांच को बताया संवैधानिक...

बिलासपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, शराब घोटाले की जांच को बताया संवैधानिक प्रक्रिया, उपमुख्यमंत्री ने बड़े बिजली बिल पर साधी चुप्पी, कहा- सरकार मुफ्त बिजली की ओर बढ़ रही है

एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा करते हुए राज्य में चल रही चर्चित शराब घोटाले की जांच पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो जिस तरह से कार्य कर रही है, वह पूरी तरह से संवैधानिक अधिकार के तहत है और जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष रूप से चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।हालांकि, जब मीडिया ने उनसे प्रदेश में लगातार बढ़ रहे बिजली बिलों को लेकर सवाल किया, तो उपमुख्यमंत्री ने इस पर विस्तार से कुछ कहने से परहेज किया। उन्होंने केवल संक्षिप्त रूप में कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश को मुफ्त बिजली की दिशा में ले जाने का प्रयास कर रही है।इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और आने वाले समय में जनहित में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। उनका यह दौरा बिलासपुर में विकास कार्यों की समीक्षा और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments