बिलासपुर पुलिस का ‘आओ सँवारे कल अपना’ अभियान शुरू — बच्चों को खेलों के ज़रिए नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने की अनूठी पहल

बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित “चेतना अभियान” के तहत सोमवार को ग्राम महमंद, थाना तोरवा क्षेत्र में “आओ संवारें कल अपना” पहल की शुरुआत की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने खेलों के ज़रिए बच्चों को नशे और मोबाइल की लत से दूर रखने की इस अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि बच्चों को अनुशासन और सकारात्मक दिशा देने की जिम्मेदारी सिर्फ परिवार की नहीं, समाज और पुलिस की भी है।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन, फ्रिस्बी जैसी खेल सामग्री वितरित की गई।

अगले एक महीने तक विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित होंगी, जिनमें स्थानीय प्रशिक्षक बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही, बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने वाले बिलासपुर के पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं जीवधारणी फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बच्चों ने भाग लिया और स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। यह अभियान आने वाले समय में अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles