बिलासपुर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 300 संदिग्धों की जांच,सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम का गठन

बिलासपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 27 अप्रैल को पुलिस ने बड़े स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में तोरवा, तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्रों में 300 से अधिक संदिग्धों की पहचान और जांच की गई। इस दौरान 20 से अधिक सक्रिय गुंडे-बदमाशों की तस्दीक भी की गई, जिनमें कई बाहरी राज्यों से आए पाए गए।

दस्तावेजों की कमी या संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पुलिस, यातायात, एनएच, एनएचआई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम समेत विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम गठित की है। टीम को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की ग्राउंड लेवल रिपोर्ट तैयार कर, समीक्षा उपरांत समाधान कारक उपाय सुझाने के निर्देश दिए गए हैं।

सड़क संरचना की खामियों की पहचान कर आवश्यक सुधार कार्य भी जल्द शुरू किया जाएगा।बैठक में दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नजदीकी अस्पतालों की सूची तैयार की गई है, ताकि आपात स्थिति में त्वरित उपचार मिल सके। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles