बिलासपुर पुलिस का सराहनीय पहल,बच्चों के लिए विशेष चेतना अभियान

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा विशेष चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत “आओ सवारी कल अपना” कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न खेलों, मनोरंजन और शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। अभियान का उद्देश्य न केवल बच्चों का मनोरंजन है, बल्कि उन्हें सामाजिक चेतना और उज्जवल भविष्य की दिशा में प्रेरित करना भी है। कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों को भी शामिल किया गया है, ताकि नई पीढ़ी अपने सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ी रहे। बच्चों को खेलों के साथ-साथ टीम वर्क, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी दी जा रही है। इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक सहयोग की भावना विकसित हो रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर पुलिस द्वारा निशुल्क कंप्यूटर क्लास का भी आयोजन किया गया है। इसमें करीब 30 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बच्चों को एक माह तक नि:शुल्क डाटा एंट्री ऑपरेटर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह पहल तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को आधुनिक युग के अनुरूप तैयार करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। पुलिस के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से बच्चों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा की दिशा में भी मार्गदर्शन मिलेगा। भविष्य में यह प्रशिक्षण उनके लिए स्वरोजगार या नौकरी के अवसर पैदा करने में सहायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही, बच्चों के अभिभावकों ने भी इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल बच्चों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी। बिलासपुर पुलिस का यह कदम बच्चों की प्रतिभा निखारने और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय है। खेल, शिक्षा और तकनीकी प्रशिक्षण के संयोजन से यह अभियान बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर कर रहा है। निश्चित ही इस तरह की पहल से समाज में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles