बिलासपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च।

पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह (भा. पु. से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पू. से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पूजा कुमार एवं शहर के थाना तोरवा तारबहार एवं सिविल लाइन प्रभारियों द्वारा पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

इस संदर्भ में शहर के प्रमुख बाज़ारों में बल के साथ भ्रमण करते हुए लोगो को पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से उचित आचरण एवं व्याहार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए आग्रह किया गया तथा किसी भी तरह का नशा का सेवन ना करने के लिए हिदायत दी गई। दुकानदारों को मुखौटा ना बेचने और प्रतिबंधित रंगो को ना बेचने की शख़्त हिदायत दी गई। सक्रिय पुलिस ने हिदायत दी है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को नहीं बख्शा जायेगा।

जनता से अपील

1. हानिकारक रंगो का प्रयोग ना करें।

2. ⁠मुखौटा की बिक्री ना क़रिएँ ना ही होली के समय मुखौटा का प्रयोग करें।

3. ⁠शराब पीकर वाहन ना चलायें।

4. ⁠ऊँची आवाज़ में कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग ना करें।

5. ⁠बच्चों का विशेष ख़्याल रखें।

6. ⁠किसी भी दुर्व्यवहार एवं आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

7. ड्राई डे के दिन शराब का सेवन बिलकुल ना करें।बिलासपुर पुलिस त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles