Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो अवैध गांजा जब्त...

बिलासपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 100 किलो अवैध गांजा जब्त…

बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
प्रधानमंत्री के जिला प्रवास के दौरान सुरक्षा कड़ी करने के तहत नेशनल हाईवे 130 पर चेकिंग के दौरान टाटा नेक्सॉन कार UP 44 BH 3072 से गांजा जब्त किया गया। आरोपी सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह ने स्वीकार किया कि वे गांजा उड़ीसा से खरीदकर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।
मामले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस ने फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अन्य संलिप्त लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है। इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना कर पुरस्कार की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments