बिलासपुर पुलिस ने 300 से अधिक संदिग्धों से की पूछताछ, बांग्लादेशी नागरिक भी आए रडार पर रिकॉर्ड खंगालने का सिलसिला जारी, अपराध सिद्ध होने पर होगी कड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद बिलासपुर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अन्य राज्यों से आए करीब 300 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, जिनमें सबसे अधिक लोग पश्चिम बंगाल और बांग्लादेशी मूल के पाए गए। संदिग्धों से उनकी पहचान, निवास स्थान और दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया गया।जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे लोग मिले जिनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई है। फिलहाल इन लोगों के देश में संपर्क कर उनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। सभी से पूछताछ कर नाम, पता व अन्य जानकारियां दर्ज कर उन्हें अस्थायी रूप से छोड़ दिया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच पूरी होने तक सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर किसी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास सामने आता है या उनकी संदिग्ध गतिविधियां पाई जाती हैं, तो उनके खिलाफ सख्त और विधिवत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जन सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलता रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles