बिलासपुर: बोड़सरा मेले में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार

चकरभाठा थाना पुलिस ने ग्राम बोड़सरा मेले के पास अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे आरोपी करन नारंग को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब और 550 रुपये की बिक्री रकम बरामद की गई।मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम सक्रिय थी। आरोपी के अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी उत्तम साहू के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह, आरक्षक भागवत चंद्राकर, रामकुमार बघेल और महिला आरक्षक प्रियंका सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles