
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल में 14 से 29 सितम्बर तक मनाए गए राजभाषा पखवाड़ा का समापन समारोह धूमधाम से आयोजित हुआ। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल ने ‘बिलासपुर मंडल दर्पण’ ई-पत्रिका के 12वें अंक का विमोचन किया और राजभाषा प्रगति की समीक्षा बैठक की।

समारोह में सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहित किया तथा राजभाषा के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।


