बिलासपुर: मातारानी विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिटी कोतवाली अंतर्गत रविवार और सोमवार की दरमियानी रात वित्सर्जन के दौरान जहां शहरवासी दूर दूर से मातारानी को विदाई देने एवं झांकियां देखने पहुंचे थे।इसी दौरान भीड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी मौजूद थे। जिन्होंने मामूली सी बात पर मंगला निवासी पुरषोत्तम पटेल की पिटाई कर दी। इतना ही नही, बदमाश उन्हें रुक्मणि कॉम्प्लेक्स के अंदर ले गए और वहां भी उनसे मारपीट की गई।इतने में भी वो रुके नहीं और उनमें से एक ने पुरषोत्तम के कमर के नीचे चाकू से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया।

घटना के बाद सभी मौके से भाग खड़े हुए।जैसे तैसे घायल को मौके पर मौजूद लोग थाना सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे जहां उससे पूछताछ कर उसे तत्काल इलाज के लिए सिम्स भेजा गया। पुलिस ने भी मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है। बिलासपुर पुलिस ने माता रानी के विसर्जन के पूर्व पुलिस विभाग की बैठक लेकर वित्सर्जन स्थल पर चप्पे चप्पे में पुलिस की चौकसी बढ़ाने की बात कही थी।

पुलिस ने दावा किया था कि वित्सर्जन समितियों से लेकर दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी।फिर भी भीड़भाड़ और पुलिस चौकसी के बीच चाकूबाजी की घटना हो गयी।घटना के बाद आम जनों की सुरक्षा के लिए तैनात बिलासपुर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles