बिलासपुर में आधी रात का तांडव चार बाइक जलाकर खाक CCTV में दिखा साइकिल सवार संदिग्ध

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड क्रमांक 42 के स्वीपर मोहल्ले में असामाजिक तत्वों ने एक ही परिवार की चार मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। यह वारदात रात करीब 3:30 से 4:10 के बीच हुई, जब लोग गहरी नींद में थे। घटना परते जी के घर के पास हुई, जहां राजेश बाघमारे का परिवार रहता है। हमलावरों ने न सिर्फ बाइक जलाई बल्कि घटना से पहले आसपास के घरों की कुंडियां बाहर से बंद कर दीं ताकि कोई बाहर न निकल सके। आग इतनी भयानक थी कि चारों गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

लोग रात की इस घटना से सहमे हुए हैं और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और केस दर्ज कर लिया है।थाना तोरवा टीआई अभय सिंह बैस ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे से अहम फुटेज मिला है, जिसमें एक साइकिल सवार संदिग्ध घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस साइकिल सवार संदिग्ध और वारदात की वजह की तह तक पहुंचने में जुटी है।मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है।वहीं आगजनी की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल भी बना हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles