बिलासपुर में ई-रिक्शा चोरों का आतंक, सिविल लाइन से फिर एक वाहन पार तारबाहर, सरकंडा के बाद अब फिर चोरी, बड़े गिरोह की आशंका से पुलिस सतर्क

बिलासपुर में ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार रात एक चालक का ई-रिक्शा शहगल नर्सिंग होम के पास से चोरी हो गया। पीड़ित चालक वॉशरूम गया था, उसी दौरान अज्ञात आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया।ई-रिक्शा जिसकी कीमत 90,000 बताई जा रही है, वह चोरी की वारदात में उड़ाया गया है। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले तारबाहर और सरकंडा थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ई-रिक्शा चालकों में दहशत है।सीएसपी ने कहा हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में अलग-अलग थानों में हुई चोरी की घटनाओं की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। यह संभव है कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा हो।शहर में लगातार हो रही ई-रिक्शा चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। खासकर उन चालकों के लिए जो लोन पर रिक्शा लेकर परिवार पालते हैं। अब सवाल उठता है कि क्या पुलिस इन वारदातों पर समय रहते लगाम कस पाएगी, या फिर यह गिरोह और बेखौफ होता जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles