बिलासपुर में ओला-रैपीडो राइडर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन सूत्रीय मांगें प्रमुख

बिलासपुर में ओला और रैपीडो एप के जरिए बाइक और ई रिक्शा की सुविधा हासिल करने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। दरअसल ओला और रेपीडो ऐप द्वारा बिना सूचना भुगतान में कटौती किए जाने से नाराज राइटर 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। यह राइडर्स तीन सूत्रीय मांग पर अड़े हुए हैं जिनका कहना है कि 600 करोड रुपए का टर्नओवर कमाने वाली कंपनी राइडर की जरा भी परवाह नहीं करती। कंपनी द्वारा राइडर्स से 25 पर्सेंट कमीशन और जीएसटी लिया जा रहा है।

जीरो कमिशन को बढ़ाकर ₹1600 कर दिया गया है। लॉन्ग डिस्टेंस और शहर के बाहर जाने पर अलग से कोई चार्ज नहीं दिया जा रहा। बेस फेयर ₹1 से बढ़कर ₹10 कर दिया गया है, जिसे पुनः ₹1 करने 4 किलोमीटर की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर ₹10 और उससे अधिक पर ₹12 करने कमीशन में कटौती करने जैसी मांगों के साथ बाइक और ई रिक्शा चालक हड़ताल पर है। बताया जा रहा है कि करीब 1200 लोग इस व्यवसाय से जुड़े हुए है तो वहीं हजारों लोग इस सेवा का लाभ उठाते हैं, जिन्हें इस हड़ताल की वजह से परेशानी हो रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles