बिलासपुर में कांग्रेस नेता के ऑफिस पर हमला 4 नकाबपोश शूटरों ने बरसाई गोलियां दो लोगों को मारी गोली, हालत गंभीर,पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर की घेराबंदी

मस्तूरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के पर्सनल ऑफिस में चार नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दो लोगों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। इस हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना में नीतेश सिंह के रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और कर्मचारी राजू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को पहले पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि मौके पर करीब 12 राउंड फायरिंग हुई और पुलिस को कई खाली खोखे बरामद हुए हैं।

सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके को घेर लिया गया। मस्तूरी और तोरवा मार्ग पर नाकेबंदी की गई है। पुलिस की कई टीमें शूटरों की तलाश में जुटी हैं। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शूटरों के चेहरे नकाब से ढंके हुए थे और उन्होंने बिना किसी विवाद के सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पुरानी रंजिश, राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और निजी विवाद तीनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles