Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में किरायेदार ने कार और घरेलू सामान चुरायामामला दर्ज मकान मालिक...

बिलासपुर में किरायेदार ने कार और घरेलू सामान चुरायामामला दर्ज मकान मालिक की अनुपस्थिति में अमानत में खयानत, धमकी देकर हुआ फरार

सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक किरायेदार द्वारा मकान मालिक की कार और घरेलू सामान चुराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।प्रार्थी त्रिलोक कुमार ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपना मकान नंबर 330, अभिषेक नगर, फेस-1, मंगला में राहुल तिब्रेवाल नामक युवक को किराए पर दिया था। मकान में कुछ सामान और कार भी उसके पास अमानत के तौर पर छोड़ा गया था।शिकायत के अनुसार राहुल तिब्रेवाल ने कार को खरीदने की बात कहकर धीरे-धीरे किश्तों में 1.89 लाख रुपये ले लिए और बिक्री शपथ पत्र बनवाया। लेकिन कार अपने पास ही रखने की बात कहकर उसे कभी वापस नहीं की। इसके बाद मकान मालिक की अनुपस्थिति में राहुल तिब्रेवाल, उसकी पत्नी श्रुति तिब्रेवाल और साला शुभम गुप्ता मिलकर घर से सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, पंखे और कार सहित सारा सामान लेकर फरार हो गए।त्रिलोक कुमार ने बताया कि किरायेदार ने न केवल घर का किराया और बिजली बिल कई महीनों तक नहीं चुकाया बल्कि फरार होने के बाद मोबाइल भी बंद कर दिया। जब शिकायतकर्ता ने आरोपी के जीजा से संपर्क किया तो राहुल ने धमकी दी कि कार और पैसे की बात भूल जाए, वरना उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।पुलिस ने त्रिलोक कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments