बिलासपुर में गणेश विसर्जन: भक्तों ने दी भावभीनी विदाई ,6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा मुख्य विसर्जन…

बिलासपुर- बिलासपुर शहर में गणेश चतुर्थी की धूमधाम के बाद अब भक्त विघ्नहर्ता गणेश को भावभीनी विदाई देने में जुटे हैं। बुधवार को गणेश चतुर्थी के साथ भगवान गणेश का आगमन हुआ था, और अब अनंत चतुर्दशी के पूर्व ही विसर्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन रविवार से प्रारंभ हो गया है, जो 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा।विसर्जन के लिए प्रशासन द्वारा पचरी घाट और छठ घाट को विशेष रूप से व्यवस्थित किया गया है। इन स्थलों पर सुरक्षा और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुबह से ही श्रद्धालु अपने घरों में विराजमान बप्पा को विदा करने के लिए विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। बप्पा के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ भक्त उन्हें विदाई दे रहे हैं, साथ ही “अगले बरस तू जल्दी आ” के नारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बप्पा को प्यार और श्रद्धा के साथ विदाई दी। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने मिलकर विसर्जन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles