Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में गौरहा समाज द्वारा मनाया गया तीज मिलन समारोह का आयोजन।

बिलासपुर में गौरहा समाज द्वारा मनाया गया तीज मिलन समारोह का आयोजन।

बिलासपुर में गौरहा समाज द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। परिवार की मातृशक्ति के लिए समर्पित कार्यक्रम का आरंभ अध्यक्ष दिनेश गौरहा द्वारा भगवान् इष्टदेव पूजन माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वस्ति वाचन एवं सुन्दरकाण्ड पाठ कर महिलाएं उत्साहित नजर आई। इस अवसर पर महिलाओं के द्वारा कुर्सी दौड़, गुब्बारा दौड़, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही समारोह में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों के द्वारा पारंपरिक भावनाओं को कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के बिच व्यक्त किया गया। पारंपरिक व्यंजनों करू भात के साथ तरह-तरह के पारंपरिक व्यंजनों का लुफ्त उठाया गया।

इस बीच बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और खेल प्रतिस्पर्धा का कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही पुरस्कार सम्मान जैसे आयोजन किये गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौरहा समाज के लोग उपस्थित हुए। वरिष्ठ बंशीलाल गौरहा द्वारा आशीर्वचनों से उपस्थित सभी को अभिभूत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई और महिलाओं के द्वारा सुंदर-सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई सज धज कर महिलाएं तीज मिलन के इस कार्यक्रम में शामिल हुई और इसका आनंद उठाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments