बिलासपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष का कारण एक की मौत, गर्भवती समेत चार घायल, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हरदीकला टोना गांव में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में गीताराम साहू की मौत हो गई, जबकि गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक गीताराम साहू का लंबे समय से अपने चचेरे भाइयों सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार बैठकों के बावजूद समझौता नहीं हो पाया। बुधवार रात करीब 10 बजे जमीन पर कब्जे को लेकर फिर से कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।आरोप है कि सुनील, रवि और सागर ने घर से लाठी, तब्बल और सब्बल निकालकर गीताराम पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल गीताराम को बचाने आए परिवार के अन्य सदस्य भी पिटाई की चपेट में आ गए।

जवाबी हमला करते हुए गीताराम पक्ष ने भी लाठियां और हथियार चलाए, जिससे दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए।बीच-बचाव करने आई महिलाओं को भी चोटें आईं, जिसमें एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। झगड़े के बाद हमलावर पक्ष रात में ही थाने पहुंच गया, वहीं खून से लथपथ घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गुरुवार सुबह गीताराम की इलाज के दौरान मौत हो गई।मामले की पुष्टि करते हुए सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और गिरफ्तार तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है।क्षेत्र में तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles