Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा सवार युवतियों को टक्कर मारी,...

बिलासपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा सवार युवतियों को टक्कर मारी, गंभीर चोटें

बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिविल लाइन थाना अंतर्गत महिला थाने के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने एक्टिवा सवार युवतियो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। सिविल लाइन पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है। बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 14 सी 0851 का चालक सिविल लाइन की ओर से आ रहा था। चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। महिला थाने के पास सामने से आ रही स्कूटी वाहन क्रमांक सी जी 11 बी डी 3051 मे सवार दो युवतियों के ऊपर गाड़ी चढा दिया। दुर्घटना में दोनों युवतियों को गंभीर चोट आई हैं। सड़क हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाने ले आई। घायल युवती में एक युवती कोरबा और दूसरी युवती पामगढ़ की निवासी बताई जा रही है। सिम्स के डॉक्टरों द्वारा दोनों युवतीयो की हालत स्थिर बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments