बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन पर संग्राम, पचरी घाट को लेकर भड़का विवाद,धरने पर बैठे नागरिक, प्रशासन को चेतावनी परंपरा से समझौता नहीं…

बिलासपुर :- बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन को लेकर प्रशासन और नागरिकों के बीच टकराव गहरा गया है। प्रशासन ने ऐतिहासिक पचरी घाट की जगह तोरवा छत घाट पर विसर्जन कराने का आदेश जारी किया है।इस फैसले के खिलाफ जुना बिलासपुर के लोग बुधवार रात से ही अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों तक की भागीदारी इस आंदोलन को और प्रभावी बना रही है।धरनास्थल पर नागरिकों ने तंबू गाड़ लिया है और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले कई सालों से पचरी घाट ही उनका पारंपरिक विसर्जन स्थल रहा है चाहे गौरा-गौरी,भोजली,गणेश प्रतिमा हो या मां दुर्गा की मूर्तियां।ऐसे में प्रशासन का यह आदेश उनकी आस्था और संस्कृति पर चोट है।आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र होगा। अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह परंपरा को मान देगा या अपने फैसले पर अडिग रहेगा। फिलहाल, दुर्गा विसर्जन का यह विवाद बिलासपुर में धार्मिक और सियासी मुद्दा बनकर उभर आया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles