Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में दो घरों में चोरी की वारदात, एक में 89 हजार...

बिलासपुर में दो घरों में चोरी की वारदात, एक में 89 हजार की नकदी व गहने पार तोरवा और सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटनाएं, एक में FIR दर्ज, दूसरी में जांच के बाद रिपोर्ट होगी

शहर में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सूर्या विहार फेस-2 में एक परिवार के रायगढ़ जाने के दौरान अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 89,000 रुपये की नकदी और पुराने सोने-चांदी के गहनों की चोरी कर ली।पीड़ित प्रकाश अच्चुदन की शिकायत पर थाना सिरगिट्टी में FIR दर्ज की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 23 मई से 26 मई 2025 के बीच की है।पीड़ित परिवार जब 26 मई की रात को लौटा, तब उन्हें घर का ताला टूटा और सामान बिखरा मिला। तीन अलमारियों से नकदी और गहनों सहित कई चांदी की मूर्तियाँ, पायल, लाकेट आदि चोरी हो चुके थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने बीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वहीं दूसरी ओर, तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में भी इसी प्रकार की चोरी की सूचना है। वहां का परिवार अभी बाहर गया हुआ है। उनके लौटने के बाद ही चोरी की विस्तृत जांच और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल की निगरानी शुरू कर दी है।पुलिस दोनों मामलों को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments