Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में दो युवतियों ने युवकों पर मिर्च पाउडर हमला किया,वीडियो वायरल,...

बिलासपुर में दो युवतियों ने युवकों पर मिर्च पाउडर हमला किया ,वीडियो वायरल, नही की किसी ने कोई शिकायत

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में दो युवतियों ने दो युवकों को रोककर पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर उन्होंने एक युवक को थप्पड़ मारा और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। दूसरी युवती ने बाइक पर बैठे अन्य युवक के साथ भी मारपीट की।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 16 सेकेंड के इस वीडियो में युवकों और युवतियों के बीच हुई कहासुनी और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में युवकों की बाइक का नंबर स्पष्ट है, जबकि युवतियों की स्कूटी का नंबर ढंका हुआ नजर आ रहा है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि ये दोनों युवतियां शहर में संदिग्ध रूप से घूमती रहती हैं। दिन में छत्तीसगढ़ भवन और रात में सिरगिट्टी क्षेत्र में युवकों के साथ नजर आती हैं। शनिवार रात की घटना भी इसी संदिग्ध गतिविधि का हिस्सा मानी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक युवकों ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सिरगिट्टी टीआई किशोर केंवट ने बताया कि वीडियो और गवाहों की मदद से युवतियों और युवकों की जानकारी जुटाई जाएगी। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments