बिलासपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या का मामला ,पति, सास, ननद और देवर पर प्रताड़ना का आरोप

सिटी कोतवाली क्षेत्र के मधुबन अटल आवास में 25 वर्षीय खुशबू खान ने कथित रूप से कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतिका की दूसरी शादी करीब छह माह पहले सहबाज खान से हुई थी।खुशबू के मायकेवालों ने आरोप लगाया कि शादी के एक महीने बाद से ही उसका पति सहबाज खान, सास शबनम बेगम, ननद शबीना बेगम उर्फ नेहा और देवर अरबाज खान उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। गैस सिलेंडर नहीं लाने जैसी बातों पर उसे ताने दिए जाते थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।घटना 10 सितंबर की रात हुई, जब खुशबू ने अपने ससुराल में कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 11 सितंबर की सुबह उसकी मौत हो गई।मामले में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद पति, सास, ननद और देवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles